फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसपी ने किया क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग तहसील प्रशासन ने गौचर क्वारंटीन सेंटर में भर्ती लोगों के लिए एलईडी टीवी, किताबों और पत्रिकाओं की व्यवस्था की है। इन सेंटरों में लोगों की समय-समय पर काउंसिलिंग, भोजन व साफ-सफाई की व्यवस्था करने आदि जरूरी सामान की व्यवस्था करने के साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जा रहा है। डीएम स्वाति एस भदौरिया और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने इन क्वारंटीन सेंटरों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग एसडीएम ने कहा कि बाहर से आने वाले 12 लोगों को पीएचसी और 16 लोगों को जीएमवीएन में क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा जिले से बाहर जाने की कोशिश कर रहे 28 मजदूरों व अन्य लोगों को पॉलीटेक्निक में बने रिलीफ सेंटर में रखा है। वहीं गौचर में लगाए गए बैरियर, फैसिलिटी क्वारंटीन और रिलीफ सेंटर का जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने औचक निरीक्षण लिया। डीएम ने बैरियर पर तैनात सुरक्षा कार्मिकों को जिले में आने वाले लोगों को फैसिलिटी क्वारंटीन में रखने के निर्देश दिए। कहा कि अगर कोई गंभीर हृदय रोग से ग्रसित है तो उसको मेडिकल टीम की निगरानी में होम क्वारंटीन किया जाए।
होम क्वारंटीन में रखे लोगों की जांच की
देवाल। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों की लगातार जांच कर रही है। स्वास्थ्य विभाग ने देवाल क्षेत्र में घर-घर जाकर 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। पीएचसी देवाल के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि होम क्वारंटीन में रह रहे सभी लोग स्वस्थ हैं। डा. अनिल अग्रवाल व डा. निर्मल पाल के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गई हैं, जो प्रत्येक गांव में पहुंचकर बाहर से आने वाले लोगों की सूची तैयार कर उनका स्वास्थ्य जांच रही है।
विज्ञापन

कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
गोपेश्वर। पुलिस लाइन में एक व्यक्ति में कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर उसे जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. केके सिंह ने बताया कि भर्ती मरीज को खांसी, जुकाम की शिकायत थी और कुछ दिन पूर्व देहरादून से चमोली पहुंचा था। उसे आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें