फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डीएम ने घेस में चौपाल लगाकर सुनीं लोगों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


देवाल। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने घेस गांव में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनी। स्थानीय लोगों ने वाद्य यंत्रों व मांगलिक गीताें के साथ उनका स्वागत किया।
लोगों ने डीएम के सम्मुख सड़क, बिजली, पानी, भूमि का मुआवजा न मिलने, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, बिजली के झूलते तारों की समस्या, क्षेत्र में 108 सेवा की व्यवस्था न होने, आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, एएनएम सेंटर की क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत, विधवा पेंशन न मिलने, हिमनी गांव में डाकघर खोलने, घेस में पर्यटन आवास गृह खोलने, घेस को आयुष गांव घोषित करने, पंचायत घर निर्माण करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने घेस में औषधीय जड़ी बूटियों का उत्पादन बढ़ाने के लिए तकनीक के साथ व्यवसायिक खेती का मॉडल विकसित करने पर जोर दिया। कहा कि जड़ी बूटियों के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए हर्बल, वार्शिंग, ग्रेडिंग, ड्रॉइंग, पैकेजिंग और स्टोरिंग के लिए कॉमन फेसिलिटी सेंटर बनाने से किसानों को अधिक फायदा मिलेगा। मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें