फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रुद्रनाथ ट्रैक से एकत्रित किया प्लास्टिक कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

गोपेश्वर। स्टेप संस्था और जनदेश संस्था के ट्रैकरों ने रुद्रनाथ ट्रैक से प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया। एकत्रित कचरे को केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के कर्मचारियों को निस्तारण के लिए दे दिया है।
विज्ञापन

स्टेप संस्था के निदेशक सोमनाथ पाल ने बताया कि 12 ट्रैकरों ने सगर से रुद्रनाथ और अनसूया होते हुए करीब 30 किमी का ट्रैक पूरा किया। टीम ने रास्ते में जगह-जगह फूंके गए प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया। उन्होंने 10 किलो से अधिक प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर वन विभाग के कर्मचारियों को निस्तारण के लिए सौंप दिया। उन्होंने क्षेत्र में जाने वाले सभी ट्रैकरों से निवेदन किया है कि हिमालय को प्लास्टिक से बचाना जरूरी है, इसलिए इस क्षेत्र में प्लास्टिक कचरा न फेंकें। जो प्लास्टिक का सामान वे अपने साथ ले जाते हैं उसे बैग में रखकर वापस लेकर आ जाएं। जिससे यह हिमालयी क्षेत्र सुरक्षित रह सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें