जोशीमठ के पाखी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की समस्याएं सुनतीं डीएम स्वाति एस भदौरिया।
- फोटो : GOPESHWAR
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में कोरोना टीकाकरण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने केंद्र में ओपीडी के सुदृढ़ीकरण एवं छत मरम्मत करवाने के बावजूद छत टपकने और कक्षों में सीलन की समस्या पर डिप्टी सीएमओ को ठेकेदार का भुगतान रोकने के निर्देश दिए। ड
ीएम ने अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। वहीं, डीएम ने पाखी गांव का भ्रमण कर स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर उसका समाधान किया। इस मौके पर एसपी यशवंत सिंह चौहान, एसडीएम कुमकुम जोशी, बीडीओ बीएल शाह आदि मौजूद थे।