जोशीमठ में भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित करतीं डीएम स्वाति एस भदौरिया।
- फोटो : GOPESHWAR
सेना की ओर से 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। रविग्राम स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के हाथों भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वर्णीम मशाल ज्योति को देश के सम्मान में रखा गया। छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। सेना के अधिकारियों ने छात्रों को वर्ष 1971 के युद्ध में उपयोग में लाए गए हथियारों की जानकारी भी दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, एसडीएम कुमकुम जोशी, भागवत प्रसाद थपलियाल, जिला समन्वयक हरि राणा आदि मौजूद थे।