कर्णप्रयाग। जिला आयुष विभाग की ओर से उप्रावि नलगांव सहित आसपास के गांवों में योग शिविर का आयोजन हुआ। योग और आयुर्वेद चिकित्सा पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में दीया ने प्रथम, अर्पिता ने द्वितीय तथा प्रज्ञा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शिविर में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सहित योग और प्राणायाम से जीवन को स्वस्थ रखने की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत कफोली, फारकोट तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नलगांव में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नलगांव के डाॅ. गौरव डिमरी ने किया। उन्होंने ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को योगासन और प्रणायाम का अभ्यास भी कराया। इस मौके पर फार्मासिस्ट संजय गोस्वामी, प्रधानाचार्य विकास असवाल, नरेंद्र बिष्ट, एसपी मलेठा, सतेश्वरी फर्स्वाण और संतोष पंत आदि मौजूद थे। संवाद