फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ में धूमधाम से मनाया गया दीपावली पर्व

Mon, 09 Nov 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

धर्माचार्यों ने वेदपाठ के साथ माता लक्ष्मी का पूजन किया
गोपेश्वर सहित पूरे जिले में जमकर हुई आतिशबाजी, मंदिर परिसर में जलाए गए दीप
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम सहित पूरे चमोली जिले में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बदरीनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया, वहीं गोपेश्वर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन

बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने भगवान नारायण के पवित्र धाम में पहला दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में दीप जलाए। रावल के सानिध्य में धर्माचार्यों ने वेदपाठ के साथ माता लक्ष्मी का पूजन किया। इसके बाद भगवान बदरीविशाल के खजाने और कुबेर की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और बदरीनाथ होटल एसोसिएशन की ओर से मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। कार्यक्रम में धर्माधिकारी आचार्य स्वयंवर सेमवाल, वेदपाठी रवींद्र भट्ट, आचार्य वाणी विलास डिमरी और होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। उधर, गोपेश्वर, ज्योतिर्मठ, पीपलकोटी, पोखरी, नंदानगर, चमोली और नंदप्रयाग सहित विभिन्न बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने घरों को लड़ियों और दीपों से सजाया। देर रात तक आतिशबाजी कर लोगों ने दीपावली का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें