फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नए साल पर जिला अस्पताल को मिलेगा दो मंजिला नया भवन, ओपीडी सुविधाओं में आएगी राहत

Sat, 06 Dec 2025 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन





अस्पताल परिसर में नया भवन बनकर तैयार, अब हस्तांतरण का इंतजार

टीएचडीसी की ओर से स्वीकृत एक करोड़ 55 लाख की लागत में निर्मित हुआ भवन
संवाद न्यूज एजेंसी-
नए साल पर जिला अस्पताल को मिलेगा दो मंजिला नया भवन, ओपीडी सुविधाओं में आएगी राहत

गोपेश्वर। जिला अस्पताल को नए साल में दो मंजिला नया भवन मिल जाएगा। दो वर्षों से निर्माणाधीन यह भवन अब पूरी तरह तैयार हो चुका है और स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। भवन के शुरू होने से ओपीडी की कमी दूर होगी और मरीजों को पंजीकरण, दवा वितरण और जांच संबंधी सेवाओं में बड़ी सुविधा मिलेगी।



नए भवन में रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा वितरण काउंटर, लैब और दवाई भंडारण की व्यवस्था की जाएगी। टीएचडीसी ने सामुदायिक विकास के तहत भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 55 लाख रुपए स्वीकृत किए थे और निर्माण कार्य नवंबर 2023 में शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीकेटीसी के पूर्व सदस्य विरेंद्र असवाल के अनुसार मुख्य भवन में दवा वितरण और रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास जगह कम होने से मरीजों को ओपीडी में काफी परेशानी होती है। नया भवन हस्तांतरित होने पर यह समस्या दूर हो जाएगी। सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और नए साल पर भवन जिला अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें