फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मतदान केंद्र जीआईसी गौचर का जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा

Thu, 04 Apr 2024 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गौचर में चैक पोस्ट का ​स्थलीय निरीक्षण करते जिला निर्वाचन अ​धिकारी हिमांशु खुराना।
विज्ञापन
गौचर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को सर्वाधिक बूथ वाले मतदान केंद्र जीआईसी गौचर पहुंचकर चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां जीआईसी में चार बूथ बनाए गए हैं जिसमें नगर के करीब 4009 मतदाता पंजीकृत हैं। साथ ही गौचर चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथों पर रैंप, पेयजल, शौचालय, बिजली एवं मतदाताओं के लिए अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को बूथों पर प्रारूप के अनुसार आवश्यक जानकारी अंकित करने को कहा। इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने जिले की प्रवेश सीमा गौचर में बनाए गए चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, रिकार्ड रजिस्टर, वाहनों की चेकिंग, पुलिस चौकी आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कहा कि प्रवेश सीमा पर विशेष चौकसी बरती जाए और हर संदिग्ध वाहन की सघन जांच की जाए। निरीक्षण दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी संतोष कुमार पांडेय, सीओ पुलिस प्रमोद शाह, सहित संबंधित बीएलओ एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें