फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 10 मार्च से शुरू होगी डिम्मर की 107वीं रामलीला

Sun, 02 Feb 2025 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर पुजारियों ने पंचांग गणना कर निकाली तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। ईष्ट पूजा के रूप में होने वाली डिम्मर की रामलीला की तिथि वसंत पंचमी को पंचांग गणना कर निकाली गई। यहां होने वाली 107वीं रामलीला इस बार 10 मार्च से होगी।
विज्ञापन

रविवार को डिम्मर के पुजारियों और रामलीला कमेटी ने गांव के चौंरी चौक में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पंचांग गणना की गई। साथ ही भगवान बदरीविशाल के कपाट खुलने से पहले होने वाली गांव की ऐतिहासिक रामलीला की तिथि घोषित की गई। पंडित गणेश चंद्र खंडूड़ी ने पंचांग के अनुसार 10 मार्च से रामलीला मंचन की तिथि निर्धारित की। रामलीला मंडली के अध्यक्ष अशोक डिमरी, सचिव नरेश चंद्र खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र डिमरी, कलाकार समिति के अध्यक्ष पुनीत डिमरी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत चार मार्च मंगलवार को हनुमान ध्वज स्थापित किया जाएगा और 10 मार्च से रामलीला का आयोजन होगा। इस मौके पर गोवर्धन प्रसाद डिमरी, संरक्षक मोहन प्रसाद डिमरी, प्रभुकांत डिमरी, राकेश डिमरी, सत्य प्रसाद खंडूड़ी, अमित खंडूड़ी, संजय डिमरी, संदीप डिमरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें