फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन से कोयला निकलने वाली अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/देवाल। चमोली जिले में जमीन खोदकर वहां से निकल रहे कोयले के टुकड़े का टीका लगाने से कोरोना वायरस का प्रकोप कम करने की अफवाह तेजी से फैल रही है। लोग इसे माता का चमत्कार मान रहे हैं। चमोली पुलिस ने अंधविश्वास फैलाने और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

चमोली जिले के कई गांवों में लोग अपने घर-आंगन को खोदकर वहां कोयले का टुकड़ा खोजने में लगे हुए हैं। कहा जा रहा है कि इस कोयले का टीका लगाने से कोरोना वायरस का प्रकोप कम हो रहा है। यह टोटका देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल रहे हैं। देवाल में भी कई लोगों ने अपने घरों के आंगन को खोद डाला। वहीं पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि अंधविश्वास फैलाने और सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर गलत अफवाहें पोस्ट, शेयर व कमेंट करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोयले के टोटके की अफवाह को कतई न फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें