फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चमोली के 80 शिक्षकों और 160 छात्र-छात्राओं को डायट देगा प्रशिक्षण

Tue, 21 Jan 2025 07:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन अवकाश में छात्र-छात्राओं को हस्तलेखन सहित कई प्रशिक्षण भी देंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग/गौचर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) वर्ष 2025-26 में 80 शिक्षकों और 160 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देगा। इसमें शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को बहुभाषीय प्रार्थना सभा और अन्य कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा। साथ ही जून माह में ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय भी छात्र-छात्राओं को हस्तलेखन सहित कई प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित बैठक में कहा गया कि इस वर्ष डायट की ओर से बच्चों के लिए कला एवं संगीत समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। प्राथमिक विद्यालयों में नवनियुक्त शिक्षकों के लिए भी प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तकों का लेखन एवं निर्माण तथा बोर्ड परीक्षा के बच्चों के लिए प्रत्येक विषय में 10 आदर्श प्रश्नपत्रों का निर्माण भी बजट में प्रस्तावित किया गया। जून माह में समर कैंप का भी आयोजन होगा। बैठक में गैरसैंण के बीईओ विनोद कुमार मटूडा, नारायणबगड़ अनीनाथ, समग्र शिक्षा अभियान चमोली के समन्वयक सतीश चमोली और प्रदीप बिष्ट, डायट के वरिष्ठ संकाय सदस्य लखपत सिंह बर्त्वाल, राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, रविंद्र सिंह बर्त्वाल, डॉक्टर गजपाल राज, गोपाल प्रसाद कपरूवाण, डॉ. कमलेश मिश्रा आदि ने प्रतिभाग किया। बैठक का संचालन बीरेंद्र सिंह कठैत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें