फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन खत्म होने के बाद देवाल बनाएंगे शराब मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू ने लॉकडाउन खत्म होने के बाद शराब की दुकान को बंद करवाकर देवाल को शराब मुक्त बनाने का ऐलान किया।
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में देवाल ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू ने कहा कि देश में लोग कारोना वायरस से लड़ रहे हैं। लोग तहसील में पास बनाने के लिए परेशान हो रहे हैं और प्रशासन शराब बिकवा रहा है। एसडीएम देवाल में दिनभर डेरा डालकर जनप्रतिनिधियों को परेशान कर रहे हैं। इसकी शिकायत मुख्य सचिव से की गई है। उन्होंने उत्तराखंड को भी शराब मुक्त करने की मांग उठाई। जिपंस आशा धपोला ने कहा कि प्रशासन ने 11 जनप्रतिनिधियों पर मुकदमा दर्ज किया, लेकिन जो लोग पुलिस की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार व शारीरिक दूरी का उल्लंघन कर रहे थे, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष रोजेंद्र बिष्ट, आशा धपोला, संबीता बिष्ट, हीरा सिंह आदि थे।
विज्ञापन

गिरफ्तारी की निंदा, मुकदमे वापस लेने की मांग
कर्णप्रयाग/नई टिहरी। भाकपा (माले) गढ़वाल सचिव इंद्रेश मैखुरी ने देवाल में शराब के खिलाफ आंदोलन कर रहे जनप्रतिनिधियों की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तराखंड सरकार शराब की दुकानें खोल कर कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे रही है। लोग रोजगार गंवा रहे हैं, लेकिन सरकार को उनके भविष्य की चिंता नहीं है। वहीं नई टिहरी में भी जनप्रतिनिधियों ने कड़ा आक्रोश जताया। कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान शराब की दुकानें खुले रहने का कोई औचित्य नहीं है। जनता के लिए राशन जरूरी है शराब नहीं। प्रतापनगर के ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला, जाखणीधार सुनीता देवी, ग्राम प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली ने ब्लॉक प्रमुख दानू और उनके साथियों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने की मांग की। संवाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें