आगरचट्टी-जिन्गोड़ मार्ग पर नाली व पुश्ते बनाने सहित सड़क सुधारीकरण मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय और तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। लखेड़ी के पूर्व प्रधान प्रताप राणा ने कहा कि बासीसेम गांव के कारगिल शहीद रणजीत सिंह के नाम से सरकार ने सड़क किनारे बोर्ड तो टांग दिए थे लेकिन अभी तक उनके गांव तक सड़क नहीं बनाई। प्रदर्शन करने वालों में रामड़ा की प्रधान देवकी बिष्ट, महावीर बिष्ट, मुकेश कंडारी, विक्रम, गोवर्धन बरमोला, गीता देवी, महेशी देवी, शोभा, नंदी और चंद्र सिंह आदि मौजूद थे।बरसात के बाद सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
आगरचट्टी-जिन्गोड़ मार्ग पर नाली व पुश्ते बनाने सहित सड़क सुधारीकरण मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय और तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क खस्ताहाल होने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द सड़क दुरुस्त करने और सड़क को बासीसेम तक निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी यदि दो दिन में मांग पूरी नहीं हुई तो अनशन शुरू कर देेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को लखेड़ी, रामड़ा, कोयलख और जिनगोड़ ग्राम सभाओं के 10 गांवों के सैकड़ों ग्रामीण गैरसैंण पहुंचे। यहां से वह लोनिवि दफ्तर पहुंचे और परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों को अपने गांव की सड़क की समस्या बताई। जब लोनिवि दफ्तर में उनकी समस्या का समाधान का आश्वासन नहीं मिला तो ग्रामीण भड़क गए और जुलूस निकालकर तहसील पहुंचे। यहां पर भी उन्होंने प्रदर्शन किया और एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने आगरचट्टी-जिनगोड़ सड़क दुरुस्त कर कारगिल शहीद रणजीत सिंह के गांव बासीसेम तक निर्माण की मांग उठाई। लखेड़ी के पूर्व प्रधान प्रताप राणा ने कहा कि बासीसेम गांव के कारगिल शहीद रणजीत सिंह के नाम से सरकार ने सड़क किनारे बोर्ड तो टांग दिए थे लेकिन अभी तक उनके गांव तक सड़क नहीं बनाई। प्रदर्शन करने वालों में रामड़ा की प्रधान देवकी बिष्ट, महावीर बिष्ट, मुकेश कंडारी, विक्रम, गोवर्धन बरमोला, गीता देवी, महेशी देवी, शोभा, नंदी और चंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
बरसात के बाद सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा। साथ ही कारगिल शहीद रणजीत सिंह के गांव बासीसेम तक सड़क पहुंचने में करीब तीन किलोमीटर की दूरी शेष है। अभी यह मार्ग आगरचट्टी से पोखनारा गांव तक बना है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद मार्ग बन बासीसेम गांव तक बन सकेगा। - सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।