पोखरी। स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि सरकारी राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं को मिट्टी तेल व चीनी दी जाए। चार साल से सरकारी दुकानों पर चीनी और मिट्टी तेल नहीं मिलने उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि सरकारी दुकान से चीनी मिलने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलती थी। लेकिन अब लोगों को बाजार से महंगे दाम पर चीनी खरीदनी पड़ रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी मिट्टी तेल की काफी जरूरत पड़ती है। खासकर बारिश और बर्फबारी के समय अक्सर बिजली चली जाती है, ऐसे में लैंप जलाने के लिए मिट्टी तेल की जरूरत पड़ती है। इसलिए सरकारी राशन की दुकानों पर पूर्व की भांति मिट्टी तेल और चीनी की सप्लाई शुरू कराइ जाए।
ज्ञापन भेजने वालों में ब्लॉक प्रमुख प्रीती भंडारी, ज्येष्ठ उपप्रमुख पूरण नेगी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, वीरेंद्र राणा, संतोष नेगी, बीडीसी सदस्य माहेश्वरी देवी, संतोष चौधरी, कुंवर खत्री आदि शामिल रहे।