देवाल। देवाल बाजार और उसके आसपास के गांवों में बंदरों की दहशत बनी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने डीएफओ का ज्ञापन भेजकर बंदरों को पकड़ने की मांग की।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, प्रधान जीवन मिश्रा आदि पंचायत प्रतिनिधियों ने बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ को ज्ञापन भेजा। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों के उत्पात से खेती को नुकसान हो रहा है। बंदरों की लगातार संख्या बढ़ने से लोगों ने खेती करनी भी छोड़ दी है। यही नहीं बंदर स्कूल जाते बच्चों और आम लोगों पर हमले भी कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने डीएफओ से बंदरों को पकड़ने के लिए टीम भेजने की मांग की। वहीं बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे ने कहा क एक सप्ताह में देवाल बाजार में बंदरों को पकड़ने के लिए टीम भेजी जाएगी। संवाद