पोखरी। पीएमजीएसवाई की ओर से किए जा रहे विशाल-बामेश्वर सड़क निर्माण से बासकंडी कांडई गांव के नीचे भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोली को ज्ञापन सौंपकर गांव के नीचे सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की।
विज्ञापन
बासकंडी कांडई के नेत्र सिंह बासकंडी, मनवर, अशोक, जीतपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह और दर्शन सिंह आदि ने कहा कि इन दिनों पीएमजीएसवाई की ओर से विशाल-बामेश्वर सड़क पर सुधारीकरण कार्य करवाया रहा है। इसके तहत सड़क चौड़ीकरण, पुश्ते व नाली निर्माण, डामरीकरण आदि किया जाना है। कहा कि सड़क चौड़ीकरण से गांव के नीचे भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। बरसात में यहां भारी भूस्खलन हो सकता है। पीएमजीएसवाई के ईई परशुराम चमोली ने कहा कि संबंधित ठेकेदार को बासकंडी गांव के नीचे सुरक्षा दीवार बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। संवाद