फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेता में लगाए टावर शुरू करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम सुधीर कुमार ने खेता गांव जाकर जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने तीन साल से आंगनबाड़ी भवन व विपणन केंद्र का भुगतान नहीं होने पर रोष जताया। ग्रामीणों ने रैन, मोपाटा व धार कुंवरपाटा में लगाए गए जियो टावर शुरू करने और गांव में बिछी बिजली की लाइन की जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के 12 गांव दूरसंचार से वंचित हैं। जियो ने इस क्षेत्र में तीन मोबाइल टावर लगाए हैं लेकिन उन्हें अभी शुरू नहीं किया गया। लोगों ने ऊर्जा निगम की ओर से बिछाई गई बिजली लाइन में अनियमितता की शिकायत भी की। कहा कि बिजली के पुराने खंभों को पेंट कर नया दिखाया गया है और गांव के कई मकानों तक बिजली लाइन नहीं बिछाई गई हैं। ऐसे में 20 से अधिक परिवार बिजली से वंचित हैं। मनरेगा के मजदूरों ने चार माह से भुगतान नहीं होने की समस्या उठाई। बैठक में एसडीएम सुधीर कुमार ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में राजस्व निरीक्षक एसएस नेगी, क्षेपंस रीना गड़िया, खिलाप सिंह, आलमी देवी, नीमा और कमला देवी शामिल रहे।
एसडीएम ने दाखिल खारिज के 12 मामले निपटाए
गैरसैंण। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने धारगैड़ गांव में जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं और 12 दाखिल खारिज के मामले निपटाए। लोगों ने लोनिवि पर सड़क निर्माण में कटे खेतों का मुआवजा देने की मांग की, जिस पर एसडीएम ने कार्यवाही का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने गडोली गांव में जल संस्थान के टैंक से ओवर फ्लो होने से मार्ग खराब होने से हो रही परेशानियों से निजात दिलाने की मांग भी की। इस दौरान पटवारी दुर्गा कपरूवाण, इरफान खान आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें