फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ग्वालदम -नंदकेशरी सड़क के सुधारीकरण की मांग

Fri, 01 Sep 2023 03:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। ग्वालदम-नंदकेशरी सड़क पर गड्ढे होने से यहां आवाजाही हिचकोले खाकर हो रही है। व्यापार संघ के जिला महामंत्री केडी मिश्रा, कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, सुरेश कुनियाल ने सड़क के सुधारीकरण की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि थराली पुल का लोहे का एक पैनल क्षतिग्रस्त होने से चार माह से इस पुल से बड़े वाहन नहीं आ-जा रहे हैं। इस कारण देवाल ब्लॉक के लिए बड़े वाहन ग्वालदम-नंदकेशरी सड़क से आवाजाही कर रहे हैं और यहां सड़क बदहाल हो गई है। यही नहीं इस सड़क पर कई स्कपर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नाली नहीं होने के कारण बरसात का पानी भी सड़क पर भर जाता है। लोनिवि से कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। वहीं लोनिवि के ईई सुदर्शन सिंह ने कहा कि सड़क के संबंध में संबंधित जेई से रिपोर्ट मांगी जाएगी। शीघ्र गड्ढों को भरा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें