कर्णप्रयाग। थाना पुलिस ने कर्णप्रयाग में चेकिंग अभियान चलाया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 16 वाहन चालकों का चालान किया। थानाध्यक्ष डीएस रावत ने बताया कि एक वाहन चालक को शराब के नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके अतिरिक्त तीन लोगों का चालान किया गया। संवाद