फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: राज्य निर्माण सेनानियों के लिए परिषद गठन की मांग

Mon, 10 Feb 2025 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। राज्य आंदोलनकारी संगठन ने आंदोलनकारी शब्द हटाकर राज्य निर्माण सेनानी रखने की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा। साथ ही राज्य निर्माण सेनानियों के हितों की रक्षा के लिए परिषद का गठन करने की मांग भी की।
विज्ञापन

संगठन ने ज्ञापन में कहा कि परिषद का गठन कर हर जिले में वरिष्ठ सदस्यों को उसमें नियुक्त किया जाए। उन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तर्ज पर 20 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाए। उन्होंने प्रदेश में वंचित आंदोलकारियों का चिह्नीकरण कर परिचयपत्र जारी करने, राज्य की कर्मचारियों की तर्ज पर उन्हें गोल्डन कार्ड जारी करने, राज्य के अंदर व बाहर प्रदेश सरकार के गेस्ट हाउसों में उनके रहने की निशुल्क व्यवस्था करने, राज्य परिवहन निगम की बसों में हर जगह आवाजाही निशुल्क करने आदि की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह खत्री, यशवंत सिंह राणा, दिगपाल राणा, शिशुपाल बर्त्वाल, राम प्रसाद सती, रणजीत बर्त्वाल, आनंद सिंह राणा और शकुंतला कनवासी सहित अन्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें