फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गदेरे के दोनों ओर बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने की मांग

Tue, 27 May 2025 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्यूंली गदेरे के कारण हर बरसात में हो रहा है भू-कटाव और भूस्खलन
विज्ञापन

मायापुर के आपदा प्रभावितों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बंड क्षेत्र के मायापुर में बरसात में फ्यूंली गदेरे के कारण पिछले दो साल से हो रहे भू-कटाव और भूस्खलन से मकानों को खतरा बना हुआ है। आपदा प्रभावित ग्रामीणों ने भू-कटाव रोकने के लिए गदेरे के दोनों ओर बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने की मांग उठाई और डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि राकेश नवानी, दर्शन सिंह, अमित कुमार, धनवीर लाल, संजय लाल, ललित कुमार, मनोज, रमेश लाल, श्याम लाल आदि ने कहा कि 13 अगस्त 2023 को अतिवृष्टि के कारण फ्यूंली गदेरे में बाढ़ आ गई थी। तब गदेरे का पानी उनके मकानों में घुस गया था। बीते 18 अप्रैल को भी बारिश के दौरान गदेरा उफान पर आया और बदरीनाथ हाईवे से होकर पानी घरों में घुस गया। कहा कि बाढ़ सुरक्षा कार्य न होने के कारण मकानों को खतरा बना हुआ है। यहां लगातार भू-कटाव हो रहा है। एनएच के अधिकारियों को भी इस संबंध में कई बार कहा गया लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि 2023 में गदेरे में बाढ़ आने से एनएच के सीमेंट के चेकडैम गदेरे में पड़े हुए हैं जिससे बारिश होने पर पानी आबादी क्षेत्र की ओर आ रहा है। उन्होंने शीघ्र गदेरे के दोनों ओर से बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें