फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भीतरग्वार बुग्याल का निरीक्षण कर लौटी वन विभाग की टीम

Mon, 26 May 2025 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बुग्याल पर नजर रखने के लिए घेस और हिमनी में तैनात किए चौकीदार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। भीतरग्वार बुग्याल को नुकसान पहुंचाने और वहां कीड़ा-जड़ी के दोहन की शिकायत पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तीन दिन तक जांच की मगर वहां ऐसा कुछ नहीं मिला। टीम अब लौट आई और बुग्यालों पर नजर रखने के लिए घेस और हिमनी में दो-दो चौकीदार तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन

हिमनी के लोगों ने नौ मई को घेस के ग्रामीणों को भीतरग्वार बुग्याल में जाने से रोका था और विरोध में घेस के लोगों ने भी प्रदर्शन किया था। 10 मई को एसडीएम पंकज भट्ट व वन विभाग ने दोनों गांव में बैठक कर भीतरग्वार बुग्याल में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इसके बाद हिमनी के ग्रामीणों ने बीते बुधवार को रेंज अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में घेस के ग्रामीणों पर बुग्याल को नुकसान पहुंचाने और वहां कीड़ा-जड़ी के दोहन का आरोप लगाया था। वन दरोगा कलम राम के नेतृत्व में 22 मई को इसकी जांच के लिए 14 सदस्यीय टीम बुग्याल रवाना हुई और तीन दिनों तक निरीक्षण किया और रविवार देर शाम टीम वापस हुई। कलम राम ने बताया कि बुग्याल में न कोई व्यक्ति मिला न किसी तरह का दोहन। बुग्याल को लेकर दोनों गांव के बीच विवाद है। हिमनी में दो व घेस में भी दो चौकीदार तैनात किए गए हैं। किसी भी व्यक्ति को भीतरग्वार बुग्याल में जाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें