फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: श्रीनंदा राजजात के पड़ाव नंदकेशरी में सुविधाओं की मांग

Sun, 23 Mar 2025 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। श्रीनंदा राजजात यात्रा के गढ़वाल और कुमाऊं के मुख्य पड़ाव नंदाधाम नंदकेशरी मंदिर का सौंदर्यीकरण, पार्किंग, यात्री विश्राम गृह आदि व्यवस्था बनाने की ग्रामीणों ने मांग उठाई। उन्होंने मांग को लेकर मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री व डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

श्री नंदा राजजात यात्रा में नंदकेशरी में गढ़वाल व कुमाऊं के देवी देवताओं व देव डोलियों का मिलन होता है। नंदकेशरी के पूर्व प्रधान यशवंत सिंह, पुष्कर बिष्ट, दयाल सिंह, भुवन चंद्र, गाेविंद प्रसाद, देवी दत्त, जगदीश चंद्र, महिपाल सिंह, रमेश राम, अमूल सिंह, मुन्ना आदि ने बताया कि आगामी 2026 में श्री नंदा राजजात यात्रा प्रस्तावित है। यात्रा के करीब डेढ़ साल रह गए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्ययोजना तैयार नहीं हो पाई है। जबकि यात्रा मार्ग और पड़ावों की स्थिति ठीक नहीं है। पड़ावों और यात्रा मार्ग पर पेयजल, पार्किंग, वैकल्पिक सड़क, शौचालय, बिजली, यात्री विश्राम गृह, पैदल मार्ग, पुलिया आदि काम होने हैं। उन्होंने सभी कार्यों को शीघ्र शुरू करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें