फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जलविहीन प्रदेश के लोग जानते हैं पानी की कीमत

Sat, 22 Mar 2025 11:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से एक व्याख्यान और स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। मुख्य वक्ता महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मदनलाल शर्मा ने कहा कि जल की उपयोगिता कितनी है यह जल विहीन प्रदेश के निवासी ही जानते हैं। उत्तराखंड जल संपदा की दृष्टि से एक समृद्ध प्रदेश है। परंतु धरती पर पीने के जल की मात्रा निरंतर घटती जा रही है। इस कारण आने वाला समय मानव अस्तित्व के लिए संकटग्रस्त होने वाला है। विश्व के कई विकसित देश पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुकरेती रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल अधिकारी कीर्तिराम डंगवाल आदि मौजूृद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें