नारायणबगड़। नैणी, मूसाउडियार तल्ला-मल्ला और पटौड़ी के ग्रामीणों ने प्रस्तावित नैणी-मूसाउडियार-पटौड़ी-बूंगा मार्ग का निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर शासन-प्रशासन को ज्ञापन भेजा।
ग्रामीणों ने कहा कि चार वर्ष पूर्व लोनिवि ने मार्ग का फाइनल सर्वे किया था और अनापत्ति प्रमाणपत्र भी दे दिया गया था लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। मार्ग न बनने से ग्रामीणों को पैदल चलना पड़ रहा है। उन्होंने हुए कहा यदि जल्द सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान बूंगा अनीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश नैनवाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष सावित्री देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष उत्तम सिंह और कुंदन लाल आदि शामिल रहे। संवाद संवाद