फोटो
देवाल। उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन के सम्मेलन में भोजनमाताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की गई। वहीं नई कार्यकारिणी का गठन कर कमला रावत अध्यक्ष, रेखा मिश्रा व बसंती बिष्ट उपाध्यक्ष, भानुली देवी सचिव, कांति बिष्ट व पदीमा रावत सहसचिव, मंजू देवी कोषाध्यक्ष चुनी गईं। सीटू के जिला संयोजक मदन मिश्रा, देवराम वर्मा व हेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि भोजन माताएं राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग कर रही हैं, लेकिन उनकी मांग नहीं मानी जा रही है। कहा, भाेजन माताओं को सामाजिक सुरक्षा देने, भोजनमाताओं को हटाया जाना बंद करने, स्कूलों में छात्र संख्या कम होने पर अध्यापकों की तरह भोजनमाताओं को भी अन्यत्र स्कूल में संबद्ध करने, जून माह का मानदेय देने व सेवानिवृति पर दो लाख प्रोत्साहन राशि देने की मांग की गई। संवाद