फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में उमड़ रही भीड़, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन जोन में होने के कारण और लॉकडाउन में मिली ज्यादा छूट के बाद से गोपेश्वर बाजार में हर दिनभर भीड़ जुट रही है, जिसके चलते सामाजिक दूरी के नियमों का कहीं भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। शुक्रवार को तो बाजार में जाम लग गया और जाम खुलवाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर मार्ग, बस स्टैंड तिराहे, कोतवाली के पीछे कलक्ट्रेट रोड, पोस्ट ऑफिस मार्ग सहित अन्य जगह पर जाम लगा। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बाजार में ज्यादा भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन

उमा देवी मंदिर भक्तों के दर्शनों को खुला
कर्णप्रयाग। लॉकडाउन की छूट की समय सीमा बढ़ाने के बाद उमा देवी मंदिर भक्तों के खोल दिया गया है। उमा देवी मंदिर में भक्त देवी के दर्शनों और पूजा के लिए आ सकते हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष रविंद्र पुजारी ने कहा कि मंदिर में भक्तजनों को मास्क पहनकर शारीरिक दूरी का ध्यान रखना होगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए उमा देवी मंदिर में मार्च महीने से भक्तों की आवाजाही बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें