फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार और भालू में चार घंटे संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। सिंद्रवाणी गांव के खेतों में बृहस्पतिवार सुबह सवेरे गुलदार और भालू में खूनी संघर्ष हुआ। चार साल के भालू को इस संघर्ष में जान से हाथ धोना पड़ा। गुलदार के हिंसक होने की आशंका देखते हुए वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद भालू के शव को जला दिया गया।
विज्ञापन

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने छह बजे की है। धनपुर वन क्षेत्र के श्रीकोट बीट में सिंद्रवाणी गांव की एक महिला अपने खेतों में गेहूं काटने जा रही थी तो उसने खेतों में गुलदार और भालू के बीच संघर्ष होते देखा।
घबराई महिला ने इसकी सूचना तुरंत ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार गौड़ को खबर की। जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक गुलदार भालू को मारकर जंगल की ओर भाग चुका था।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी कर्णप्रयाग और गौचर ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने शव को जला दिया। उन्होंने बताया कि गुलदार के साथ आपसी संघर्ष से भालू की मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें