फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सोल पट्टी में ओलावृष्टि से फसलें बरबाद

Sat, 22 Mar 2025 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
दो घंटे तक गिरे ओले, 6 इंच मोटी सफेद परत जमी
विज्ञापन

काश्तकारों ने नुकसान का जायजा लेकर मुआवजे की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। सोल पट्टी में शनिवार को दो घंटे लगातार ओलावृष्टि हुई जिससे जमीन पर 6 इंच मोटी सफेद परत जम गई। ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और जौ की फसलें बरबाद हो गई हैं। काश्तकारों ने नुकसान का जायजा लेकर उचित मुआवजे की मांग की।
सोल पट्टी क्षेत्र के रतगांव, गेरूड़, घुघुंटी, रणकोट, बूंगा, बुरसोल, कोलपुड़ी, लेटाल सहित बीस से अधिक गांवों में ओलावृष्टि हुई। ग्राम प्रधान प्रशासक महिपाल फर्स्वाण ने बताया कि ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और जौ की फसल बरबाद हो गई है। वहीं आलू की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। काश्तकार प्रदीप सिंह, बलवंत सिंह, पृथ्वी सिंह, गंगा सिंह आदि का कहना है कि उनकी सालभर की मेहनत पर नष्ट हो गई है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का जायजा लेकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं मौसम बदलने से एक बार फिर से ठंडक लौट आई है। बृहस्पतिवार से दोपहर बाद लगातार मौसम बदल रहा है और बारिश के साथ ही कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद चली आंधी
कर्णप्रयाग/आदिबदरी/नारायणबगड़/देवाल। शनिवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक से करवट बदली और आंधी चली। सुबह तक तेज धूप खिली दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चली। वहीं आदिबदरी में दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। जबकि नारायणबगड़ में दोपहर बाद बारिश हुई। देवाल में भी बारिश होने से ठंड बढ़ गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें