फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकनंदा में लगाई छलांग

Tue, 01 Dec 2015 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर के पास एक व्यक्ति ने अलकनंदा में छलांग लगाई। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष मदन लाल और आपदा प्रबंधन बल के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन बहे व्यक्ति का शव बरामद नहीं हो पाया।
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि मंगलवार अपराह्न दो से तीन बजे के बीच किसी व्यक्ति के अलकनंदा में छलांग लगाने की सूचना मिली।

 पूछताछ पर छलांग मारने वाले व्यक्ति की पहचान रावलनगर के सतेंद्र के रूप में हो रही है और वह मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। मदन लाल ने बताया कि शव बरामद करने के लिए नदी में कांटे और जाल डाला गया, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। बुधवार को फिर रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें