फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकद

Sun, 23 Oct 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (थराली)
विज्ञापन
कोर्ट
विज्ञापन
तुंगेश्वर गांव में विवाहिता की मौत के मामले में उसके पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। राजस्व उपनिरीक्षक रघु लाल एवं नायब तहसीलदार सुदर्शन सिंह बुटोला ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार को तुंगेश्वर गांव की विवाहिता प्रियंका का शव मकान के बाहर छत की सरिया से लटका मिला था। रविवार को विवाहिता के पिता गोविंद राम सोनी ने प्रियंका के पति जयवीर राम सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में गोविंद राम सोनी ने कहा है कि प्रियंका का पति जयवीर राम पिछले 12 वर्षों उसका उत्पीड़न कर रहा था। आरोप लगाया कि जयवीर राम ने ही साजिश कर प्रियंका की हत्या की और शव को छत से लटका दिया।

गोविंद राम ने पुलिस को यह भी बताया कि जयवीर और उसके परिवार वालों के उपेक्षापूर्ण व्यवहार को देखते हुए उन्होंने प्रियंका को ससुराल में मकान बनाकर भी दिया। अब जयवीर राम किसी अन्य महिला से शादी कर उसे उसके मकान में लाने की कोशिश कर रहा था। मृतका के भाई अधिवक्ता हरीश सोनी ने बताया कि प्रियंका के तीनों बच्चे ससुराल में हैं। उनको सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन


इधर राजस्व उपनिरीक्षक रघु लाल ने बताया कि मृतका के मोबाइल और जयवीर राम के मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली जा रहे हैं। साथ ही पीएम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें