किशोरी को बहला फुसला कर भगाने और शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक पर 12 नवंबर को क्षेत्र की एक किशोरी को भगाने का आरोप है।
पुलिस ने युवक और किशोरी को हरिद्वार से बरामद किया। सिमली चौकी प्रभारी बुद्धि लाल ने बताया कि 12 नवंबर को क्षेत्र की एक किशोरी के लापता होने की तहरीर दर्ज हुई थी।
जांच के बाद पुलिस को किशोरी की लोकेशन हरिद्वार के आसपास मिली। शनिवार को युवक को किशोरी सहित हरिद्वार से बरामद किया गया इसके बाद इन्हें गोपेश्वर ले आए।
आरोपी युवक मयाली (टाटपाली) निवासी पिंटू (23) को सीजेएम कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। जबकि किशोरी का स्वास्थ्य परीक्षण और अन्य कार्यवाही करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।