फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को जलाने के आरोप में पति पर मुकदमा दर्ज

Sat, 11 Jun 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय की आवासीय कॉलोनी में शनिवार को एक विवाहिता को अधजली हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन विवाहिता की मां की ओर से दी तहरीर के आधार पर पति पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाहिता की माता कुसुम लता ने उसके पति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर एक बजे जिला चिकित्सालय की आवासीय कॉलोनी में निवास करने वाले आशीष की 19 वर्षीय पत्नी अनीता को अधजली हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अनीता की मां कुसुम लता ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पति आशीष अक्सर अनीता के साथ मारपीट करता था।

शनिवार को भी उसने किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर अनीता के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाई है। दूसरी ओर अनीता के पति आशीष का कहना है कि शनिवार को वह मोबाइल पर बात कर रहा था तो अनीता ने किसी अन्य महिला से बात करने के शक पर उससे जिरह शुरू कर दी और देखते ही देखते उसने अपने शरीर में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन


उसने आनन-फानन में अनीता को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। इधर, थानाध्यक्ष कविंद्र दीक्षित ने बताया कि मामले में मायके पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि मामले में महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें