फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। थिरपाक गांव में एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में मंगलवार को चमोली कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले में थिरपाक गांव में कई ग्रामीणों से पूछताछ भी की। साथ ही पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

गत तीन मार्च को थिरपाक गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग जयकृत सिंह बंगारी का शव घर के ही कमरे में पड़ा मिला था। उनकी बेटी रेखा देवी और दामाद विक्रम सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए चमोली कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। चमोली कोतवाली के थानाध्यक्ष महेश लखेड़ा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा। फिलहाल मामले में स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई है। साथ ही मृतक के फोन कॉल को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें