फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जिला मुख्यालयों पर पांच सितंबर को धरना देगी भाकपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकपा (माले) के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी और माकपा के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को जन विरोधी बताया। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाकपा, माकपा, भाकपा (माले) आपदा से जुड़े मसलों पर 5 सितंबर को उत्तराखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देगी।
विज्ञापन




मैखुरी ने कहा कि उत्तराखंड में भारी बारिश ने अनियोजित विकास की पोल खोल दी है। हाईवे जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़े हैं। जोशीमठ का पुनर्वास नहीं हो सका है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों की आजीविका पर जेसीबी चल रही है। वहीं माकपा के राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भूस्खलन से अधिक भी कई सड़कें बंद हैं, लेकिन आपदा पीड़ितों को राहत देने में सरकार का रवैया लापरवाही भरा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें