आदिबदरी मंदिर में आयोजित सात दिवसीय विष्णु पुराण कथा के अंतिम दिन मंदिर परिसर में यज्ञ किया गया और भक्तों ने कथा का श्रवण कर प्रसाद ग्रहण किया। कथा संयोजक अनिल पांडे व उनकी पत्नी भावना पांडे ने भगवान को 1100 घी के लड्डुओं का भोग चढ़ाया। गढ़वाल राइफल्स कीर्तन मंडप में कथा वाचक संतोष खंडूड़ी ने सत्य, परमार्थ और ब्रह्मयोग के ज्ञान के बारे में बताया। कहा कि मानव जीवन को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। कर्म मार्ग और धर्म मार्ग दोनों को ही श्रेष्ठ माना गया है। कर्त्तव्य करते हुए व्यक्ति चाहे घर में रहे या वन में, वह ईश्वर को अवश्य प्राप्त कर सकता है। इस दौरान महाभोज का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, स्वामी योगेश्वरानंद, हेमंत डिमरी, नरेंद्र चाकर, नरेश बरमोला, गैंणा रावत, चक्रधर थपलियाल, बसंत, मदन और कैलाश मौजूद थे।