फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी मतगणना: एसपी

विज्ञापन
गोपेश्वर में मतगणना केंद्र के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करतीं एसपी श्वेत? - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
दस मार्च को चमोली जिले की तीनों विधानसभाओं की राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होने वाली मतगणना त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में होगी। सोमवार को एसपी श्वेता चौबे ने अपर जिला मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार के साथ महाविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि दस मार्च को अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा। मतगणना के दिन बाहरी व्यक्ति का परिसर में प्रवेश बंद रहेगा। सिर्फ वही लोग अंदर जा सकेंगे जिनके पास निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पहचानपत्र होगा। परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।
10 मार्च को गोपेश्वर में यातायात वन वे रहेगा। चमोली से आने वलो वाहन लीसा बैंड होते हुए बाईपास की ओर जाएंगे। गोपेश्वर से चमोली जाने वाले वाहन मुख्य मार्ग से जाएंगे। गोपेश्वर में अनावश्यक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। आपातकालीन भारी वाहनों को लीसा बैंड से भेजा जाएगा। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था स्पोर्ट्स स्टेडियम में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें