गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में बीएड राज्य पोषित और स्ववित्त पोषित की रिक्त सीटों को भरने के लिए 13 दिसंबर से काउंसलिंग की जाएगी। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन की ओर से सूचना जारी कर दी गई है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने बताया कि संयुक्त परीक्षा कुमाऊं विश्वविद्यालय के आदेशानुसार राज्य सरकार की ओर से निर्धारित मानकों के तहत बीएड प्रवेश परीक्षा में प्राप्तांकों की वरीयता के आधार पर रिक्त सीटों में प्रवेश किया जाना है। महाविद्यालय में इसके लिए तृतीय काउंसलिंग 13 से 16 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक की जाएगी। कॉलेज में स्ववित्त पोषित की 38 और राज्य वित्त पोषित की 12 सीटें खाली हैं। प्रवेश में पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को हाईस्कूल व इंटर अंकतालिका व प्रमाणपत्र, स्नातक-स्नातकोत्तर अंकतालिका, आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, बीएड प्रवेश परीक्षा की अंक तालिका व काउंसलिंग फीस रसीद, पासपोर्ट साइज की एक फोटो लानी होगी।