फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर से दो बसों में सवार, 20 प्रवासी पहुंचे कोटद्वार

विज्ञापन
चमोली में बाहरी क्षेत्र से पहुंच रहे लोगों की हो रही थर्मल स्क्रेनिंग। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न शहरों में फंसे प्रवासियों के पौड़ी जिले में पहुंचने का सिलसिला जारी है। बुधवार को जयपुर से रोडवेज की दो बसों में सवार होकर राजस्थान के विभिन्न शहरों में रह रहे 20 प्रवासी कोटद्वार पहुंचे।
विज्ञापन

यूपी-उत्तराखंड की सीमा स्थित कौडिया चेकपोस्ट पर सबसे पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सभी लोगों से डाक्टरों ने कोरोना संक्रमण को लेकर प्रारंभिक जानकारी ली। इसके बाद उनकी थर्मल स्कैनिंग कर उन्हें ग्रास्टनगंज स्थित दशहरा मैदान के पास पंचायत भवन परिसर लाया गया। यहां उनकी एक बार फिर डॉक्टरी जांच की गई। सभी के हाथ पर होम क्वारंटीन की मोहर लगाने के बाद उनके घर पहुंचाया गया। पौड़ी जिले के दुगड्डा, यमकेश्वर, द्वारीखाल, जयहरीखाल, रिखणीखाल, नैनीडांडा और बीरोंखाल ब्लॉक के प्रवासियों को उनके घरों के लिए भेज दिया गया। तहसीलदार डबल सिंह रावत ने सभी प्रवासियों को 14 दिन तक होम क्वारंटीन का सख्ती के साथ पालन करने की नसीहत दी।
214 प्रवासी किए रवाना
श्रीनगर। चंडीगढ़ और राजस्थान से मंगलवार रात श्रीनगर पहुंचे 214 लोगों को अलग-अलग बसों में बैठाकर बुधवार सुबह गंतव्यों को रवाना कर दिया गया। इनमें अल्मोड़ा के तीन, टिहरी जिले के सात और पौड़ी जिले के 210 लोग शामिल थे। प्रवासियों की स्क्रीनिंग और ठहराने की कार्रवाई बुधवार तड़के 4 बजे तक चली।
विज्ञापन

मंगलवार रात लगभग 8 बजे आए प्रवासियों को जीआईएंडटीआई मैदान में उतारा गया। यहां उनके नाम-पते नोट करने के साथ ही डॉक्टरों ने थर्मल स्क्रीनिंग की। भोजन कराने के बाद उन्हें चिहिृृत होटलों में ठहरा दिया गया। तहसीलदार सुनील राज ने बताया कि चंडीगढ़ व राजस्थान से पौड़ी जिले के खिर्सू, थलीसैंण, बीरोंखाल व पाबौं आदि ब्लॉकों के लोगों सहित अल्मोड़ा व टिहरी के प्रवासी देर रात यहां पहुंचे। देर रात रूट चार्ट बनाकर बसें निर्धारित की गईं और सुबह उनको गंतव्य रवाना कर दिया गया। संवाद
32 लोग पहुंचे चमोली
गोपेश्वर। लॉकडाउन के कारण बाहरी प्रदेशों एवं उत्तराखंड राज्य में जगह-जगह फंसे लोगों की घर वापसी का सिलसिला जारी है। बुधवार को रुड़की और ऋषिकेश से 32 लोग चमोली जिले में पहुंचे। रुड़की से 12 और ऋषिकेश से 20 लोगों को परिवहन निगम की दो बसों से चमोली लाया गया। ब्यूरो
---------------------------------------------------------------------
गांव पहुंचे लोगों और ग्रामीणों की थर्मल स्कैनिंग
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक में कॉर्बेट नेशनल पार्क से लगे गांवों में बाहर से पहुंचे प्रवासियों और यहां रह रहे ग्रामीणों की थर्मल स्कैनिंग की गई। साथ ही 25 गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों का रुटीन टीकाकरण किया गया।
दियोड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद राशिद की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तैड़िया, तूणीचौड़, गजरोड़ा, खेड़ा, बैड़वाड़ी, बुडोला, खोला, सौंटियाल खोला, खरकाचौड़, दियोड़, जवाड़ियूंरौल, भैंसियारौ, बिरोबाड़ी तोक गांव में 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं बांटीं। क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी ने कहा कि कांडा ग्रामसभा के लोगों को टीकाकरण के लिए 15 किलोमीटर दूर झर्त गांव जाना पड़ता है। उन्होंने गांव में ही सुविधा की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान अनीता देवी, एएनएम संपत्ति चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सतेश्वरी देवी, आशा कार्यकत्री कविता देवी, स्वास्थ्य कर्मी रणवीर, उप प्रधान राम सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह नेगी, धीरज सिंह, शिशुपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें