पोखरी। नगर पंचायत पोखरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोहन लाल ने कहा कि नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए पार्किंग निर्माण और स्वच्छता के लिए कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण किया जाएगा। सभी वार्डों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।
नगर पंचायत पोखरी में लगातार तीसरी बार निर्दलीय प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। नव निर्वाचित अध्यक्ष सोहन लाल ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि नगर के विकास के लिए आम जनता और सभासदों से सुझाव लिए जाएंगे। नगर में इको पार्किंग के साथ ही कूड़ा निस्तारण केंद्र का भी निर्माण किया जाएगा। पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क पर डबल स्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। आवासविहीन लोगों को पीएम आवास योजना के तहत आवास दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। नगर की सफाई, नालियों का निर्माण करना प्राथमिकताओं में है। कहा कि हर वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जाएंगे। संवाद