फोटो
गोपेश्वर। पोखरी और थराली में चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिस (सीडीपीओ) के अधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। पोखरी के सीडीपीओ दिनेश चंद्र पांडे और थराली के मुकेश कुमार ने सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में पीड़ित महिलाओं को राहत और सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। कहा कि सेंटर में महिला सुरक्षा कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाना है। सेंटर के कार्यों पर अधिकारियों ने संतोष जताया। इस मौके पर केंद्र प्रशासिका रश्मि रावत, केस वर्कर सोनी भंडारी, कविता नेगी, अधिवक्ता रजनी कठैत, पैरा मेडिकल कुसुम लता आदि मौजूद थे। संवाद