औली विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना ही नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से औली के दस नंबर टावर के समीप बुग्याल में भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है।
पैनखंडा संघर्ष समिति ने इस निर्माण कार्य पर सवाल खड़े किए हैं। समिति के अध्यक्ष रमेश सती का कहना है कि बिना प्राधिकरण की अनुमति के वन विभाग की ओर से औली में अवैध निर्माण किया जा रहा है। हाईकोर्ट की ओर से बुग्यालों में रात्रि विश्राम पर रोक लगाई गई है जबकि बुग्याल क्षेत्र में वन विभाग की ओर से भवन बनाया जा रहा है। यह निर्माण गलत है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल का कहना है कि निर्माण कार्य की जांच की जाएगी। यदि प्राधिकरण की अनुमति के बिना कार्य किया जा रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।