Iबड़ागांव में जल जीवन मिशन के तहत शोपीस बने घरों में लगे नल
विज्ञापन
I
Iनवंबर से बंद पड़ा है योजना पर काम, विभाग नहीं ले रहा संज्ञानI
Iजल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना पर विभागीय लापरवाही भारी पड़ रही है। ज्योतिर्मठ विकासखंड के बड़ागांव के घरों में पेयजल कनेक्शन तो दे दिए गए, लेकिन पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। पेयजल निगम भी इसपर ध्यान नहीं दे रहा है।I
Iजल जीवन मिशन के तहत 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने थे। लेकिन बड़ागांव में यह योजना अभी तक परवान नहीं चढ़ पाई है। यहां पर पेयजल निगम ने टैंक से नीचे लाइन बिछाकर लोगों के घरों में पानी के कनेक्शन दे दिए। लेकिन स्रोत से टैंक तक लाइन नहीं बिछ पाई है। करीब 300 परिवारों वाले इस गांव की योजना पर बीते नवंबर से काम बंद पड़ा हुआ है।I
विज्ञापन
Iबताया जा रहा है कि ठेकेदारों के बीच में आपसी विवाद के चलते काम रुका हुआ है। ग्रामीण राकेश भंडारी ने बताया कि नवंबर से योजना पर काम बंद पड़ा हुआ है। स्रोत से चैंबर तक लाइन नहीं जोड़ी जा सकी है। घरों में नल लग चुके हैं, मगर उनपर अभी तक पानी नहीं आ पाया है। पेयजल निगम को इसके बारे में अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।I
Iठेकेदार को दो दिन के भीतर पेयजल योजना का काम शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही दस दिन के भीतर योजना का काम पूर्ण कर पेयजल की सप्लाई शुरू करने के लिए भी कह दिया गया है। -राजमोहन लाल गुप्ता, सहायक अभियंता, जल निगम, गोपेश्वर, चमोलीI