फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्वरोजगार के लिए 10.88 करोड़ के ऋण आवंटन को स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
Iविभिन्न योजनाओं के तहत 39 आवेदकों का स्वरोजगार के लिए किया गया चयन
विज्ञापन

I

Iविभिन्न योजनाओं के तहत 39 आवेदकों का साक्षात्कार के माध्यम से स्वरोजगार के लिए चयन किया गया। जिसमें 10.88 करोड़ रुपये की धनराशि के ऋण आवंटन की स्वीकृति प्रदान की गई।I
विज्ञापन

Iशनिवार को मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और होम स्टे योजना में आवेदकों के साक्षात्कार लिए गए। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत सात आवेदन स्वीकृत किए गए। जिसमें 1.78 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं गैर वाहन मद में छह आवेदन स्वीकृत करते हुए 4.26 कराेड़, होम स्टे में 16 आवेदन स्वीकृत करते हुए 4.56 करोड़, ट्रैकिंग टेक्शन सेंटर में 10 आवेदन स्वीकृत करते हुए 27 लाख की ऋण स्वीकृति दी गई। चयनित आवेदकों को बैंक में जरूरी दस्तावेज जमा करते हुए जल्द से जल्द ऋण दिया जाएगा। जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडेय ने बताया कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के वाहन मद में 25 प्रतिशत और गैर वाहन मद में 40 लाख तक के ऋण पर 33 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें