फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
गोपेश्वर जिलाधिकारी कार्यलय परिसर में धरना-प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
बदरीनाथ विधानसभा में विधायक निधि में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगर के तिराहे पर बदरीनाथ विधायक का पुतला भी फूंका। कहा गया कि बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट की विधायक निधि में भारी वित्तीय अनियमितता हुई है, लिहाजा विधायक निधि की गहराई से जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोनाकाल में विधायक निधि की खुलेआम बंदरबांट की गई। विधायक निधि से लाखों के कूड़ेदान, जैविक शौचालय, सांस्कृतिक सामग्री के फर्जी बिल लगाए गए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से भेंट की और मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, कमल सिंह रावत, अरविंद नेगी, सुदर्शन शाह, मुकुल बिष्ट, योगेंद्र बिष्ट, ओम प्रकाश नेगी, हरेंद्र राणा, रविंद्र सिंह नेगी, गोपाल रावत, तेजवीर कंडेरी, संदीप नेगी आदि मौजूद थे वहीं, पीपलकोटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें