फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Fri, 12 Jan 2024 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


पोखरी। रजनी भंडारी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद से हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। उन्होंने इसे सरकार का तानाशाही रवैया बताया।
विज्ञापन

नगर के गोल मार्केट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले साल भी रजनी भंडारी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद से हटाया था जिसके बाद न्यायालय से उन्हें बहाल कर दिया था। मगर द्वेष भावना से ग्रसित होकर भाजपा सरकार ने फिर से रजनी भंडारी को पद से हटा दिया है। कहा कि यह महिलाओं का अपमान है। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी, नगर अध्यक्ष सत्येंद्र कंडारी, सुखदेव लाल, भगीरथ भट्ट, हनुमंत कंडारी, कांग्रेस युवा मोर्चे के जिला सचिव मयंक नेगी, बीरेंद्र भंडारी, कुंवर चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें