जीआईसी लंगासू के छात्र छात्राओं ने निकाली जनजागरूकता रैली। स्रोत- जागरूक पाठक।
फोटो
कर्णप्रयाग। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत राजकीय इंटर काॅलेज लंगासू के छात्र व छात्राओं ने मद्यपान निषेद, भ्रूण हत्या, सड़क सुरक्षा, दहेज उत्पीड़न समेत सामाजिक बुराईयों को दूर के लिए जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान चलाया और जल संरक्षण के लिए जनता को जागरूक भी किया। साथ ही देवालयों के आसपास सफाई भी की। कार्यक्रम में लंगासू व चमाली गांव के लोगों के साथ लंगासू व्यापार संघ का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी पीएस राणा, टोलीनायक वैभव सती, आरती, प्रभात सिंह, प्रभात पुरोहित, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी और जितेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद