फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: थराली में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, शैलजा कुमारी बोलीं-भाजपा सरकार की उलटी गिनती हो चुकी शुरू

Sat, 21 Nov 2026 06:16 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मैदान में उतरने का आह्वान किया है। थराली में आयोजित सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और विकास के मुद्दों को लेकर निशाना साधा।
विज्ञापन
थराली में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थराली के ब्लॉक सभागार में शनिवार को गढ़वाल मंडल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सम्मेलन में शैलजा कुमारी ने कहा कि जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है और भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बदलाव के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

शैलजा कुमारी ने धामी सरकार पर खनन, भ्रष्टाचार और जमीनों से जुड़े मामलों को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भूमि घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी जमीनों को बेचने से जुड़े मामलों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने थराली के विकास का मुद्दा उठाते हुए ब्लॉक मुख्यालय तक जाने वाली सड़क की स्थिति पर भी सवाल खड़े किए।

सरकार के खिलाफ लड़ाई में पार्टी की एकजुटता जरूरी

विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार के खिलाफ लड़ाई में पार्टी की एकजुटता जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाने और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने को कहा।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर युवाओं के सपनों को नुकसान पहुंचाने और नकल माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। वहीं, कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य करन माहरा ने अंकिता हत्याकांड और कथित वीआईपी का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा।

ये भी पढे़ं...हरिद्वार: IB के एसपी पर ड्राइवर ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट, घटना के पीछे नाराजगी की बात आई सामने

बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने बदरीनाथ में चंदा चोरी और केदारनाथ में सोने से जुड़े मामले को लेकर सवाल उठाए। पूर्व विधायक डॉ. जीतराम ने महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाओं की कमी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। सम्मेलन में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें