फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस खाने के रास्ते बंद हुए तो बौखलाई कांग्रेस

Thu, 21 May 2015 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षकों और डाक्टरों की तैनाती में पर्वतीय क्षेत्रों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन


 मैदानी क्षेत्रों में शिक्षक और चिकित्सक अधिक हैं तो पहाड़ में एक अस्पताल को एक डाक्टर संभाल रहा है। कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षकों के पारदर्शी स्थानांतरण के लिए सुगम और दुर्गम श्रेणी निर्धारित की थी, लेकिन कांग्रेस ने दुर्भाग्यवश इस व्यवस्था को ही दरकिनार कर दिया।

बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में खंडूड़ी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीता जोशी बहुगुणा पर भी निशाना साधा। कहा कि राज्य में कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने के लिए केंद्र सरकार ने घूस लेने के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं, जिससे कांग्रेसियों में उबाल आ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने राज्य के सीमा क्षेत्र की सड़कों की देखरेख का जिम्मा सीमा सड़क संगठन और ग्रिफ को देने की बात कही। इससे पूर्व सांसद ने जिला सभागार में जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक लेते हुए अधिकारियों को सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर दिया।

 जिला पंचायत सदस्य मनोज भंडारी ने उन्हें जिला अस्पताल में नसबंदी कार्यक्रम फेल होने की जानकारी दी। घाट के ब्लाक प्रमुख कर्ण सिंह नेगी, नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष किरन रौतेला, जोशीमठ के ब्लाक प्रमुख प्रकाश रावत, थराली प्रमुख राकेश जोशी, प्रमिला सजवाण, राधा देवी, ऊषा रावत और भागीरथी कुंजवाल मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें